भारत के कई शहरों समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है सूर्यग्रहण भारत में कब और कहां दिखेगा। .. ?
भारत के कई शहरों समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है सूर्यग्रहण भारत में कब और कहां दिखेगा। .. ?
आज यानी मंगलवार को इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने वाला है. भारत में यह एक तरह का आंशिक सूर्य ग्रहण है.सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण दोपहर के बाद देखा जा सकेगा यह सूर्य ग्रहण यूपी-बिहार पटना: शाम 04:42 बजे से शुरू और शाम 05:14 बजे समापन, दिल्ली, बेंगलूरु, उज्जैन, कोलकाता समेत देश के कई शहरों में दिखाई देगा. भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा.

आज के सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रात: 03 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है. सूर्य ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल का समापन होगा. बताया जा रहा है कि आज सूर्य ग्रहण का प्रारंभ शाम 04:28 बजे से होगा और इसका समापन शाम करीब 6 बजे होगा. स्थान के आधार पर इसके प्रारंभ और समापन के समय में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है. जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के आंशिक रूप में आता है, जिससे पृथ्वी के स्थान विशेष से देखने पर सूर्य का आधा भाग ही नजर आता है।
आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत आइसलैंड के आसपास भारतीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम साढ़े चार बजे इसे पूर्ण रूप में रूस के आकाश में देखा जा सकेगा. इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति शाम छह बजकर 32 मिनट पर अरब सागर के ऊपर होगी. अमावस्या के दिन सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी करीब-करीब एक सीधी रेखा में होंगे. सूर्य आज चंद्रमा और पृथ्वी एक समान पटल पर होंगे, जिससे चंद्रमा थोड़े समय के लिए आंशिक रूप से सूर्य को ढक लेगा. इससे चंद्रमा के छाया क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा.
अगर देश के अलग-अलग शहरों में सूर्य ग्रहण दिखने की बात करें तो दिल्ली में इसे शाम 4.29 बजे से लेकर 6.09 बजे तक देखा जा सकेगा. लेकिन पांच बजकर 42 मिनट पर यह अपने सर्वोच्च स्तर पर होगा. इस दौरान चंद्रमा सूर्य के 24.5 फीसदी हिस्से को ढक लेगा.
उर्वशी गुप्ता


Aankhen 




