बिहार की राजधानी पटना में एसआईआर के खिलाफ सड़कों पर उतरा संयुक्त किसान मोर्चा।

बिहार की राजधानी पटना में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रतिरोध मार्च निकाला। पटना के जीपीओ गोलंबर से बुद्ध स्मृति पार्क तक निकाले गए इस मार्च में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

बिहार की राजधानी पटना में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रतिरोध मार्च निकाला।

पटना के जीपीओ गोलंबर से बुद्ध स्मृति पार्क तक निकाले गए इस मार्च में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए और आंदोलन तेज करने की बात कही।

SIR के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शनकारियों ने पटना में मार्च निकालकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई।

पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने क्या कहा?

मार्च के दौरान पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सरकार को फायदा पहुंचाने का काम किया है।