पाकिस्तान के लाहौर में 3 धमाके, मिसाइल से अटैक की चर्चा; सड़क पर उतरी सेना
lahaur blast, pakistan blast, pakistan news
भारतीय सेना की तरफ से हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में डर और खौफ का माहौल है। इस बीच गुरुवार की सुबह लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाकों की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर मिसाइल हमले के रूप में दावा किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। खबर है कि पूरे लाहौर में सायरन बज रहे हैं और लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और आम लोगों को पास आने से रोका जा रहा है। धमाकों के बाद लाहौर में इमरजेंसी की घोषणा की खबरें हैं और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बताया जा रहा है।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने 7 मई को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह और मुरिदके पर भी हमले किए। पाकिस्तान ने इन हमलों को युद्ध की कार्रवाई करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया क्योंकि भारतीय सेना मुस्तैदी से पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।


आँखें न्यूज़ 24 




