ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन, अक्षय ने कहा- जय हिन्द, जय महाकाल; कंगना बोलीं- मोदी ने बता दिया
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जय हिन्द, जय महाकाल। अभिनेता रितेश देशमुख ने इस कार्रवाई के बाद एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "जय हिंद की सेना... भारत माता की जय।" साथ ही, उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर लिखा नजर आ रहा है।
अक्षय कुमार, कंगना रनौत, रितेश देशमुख, अल्लू अर्जुन और सुनील शेट्टी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जय हिन्द, जय महाकाल। अभिनेता रितेश देशमुख ने इस कार्रवाई के बाद एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "जय हिंद की सेना... भारत माता की जय।" साथ ही, उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर लिखा नजर आ रहा है।
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने तीन पोस्ट शेयर की हैं। इसमें उन्होंने इंडियन फोर्स की सुरक्षा की कामना की है। साथ ही पीएम मोदी की फोटो भी उन्होंने शेयर की। कंगना रनौत ने लिखा, उन्होंने कहा था मोदी को बता देना. और मोदी ने इनको बता दिया। दूसरी पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा- जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे। फोर्स की सेफ्टी और सक्सेस की कामना करती हूं। ऑपरेशन सिंदूर।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' कल देर रात शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के ठिकानों समेत नौ आतंकवादी अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।


आँखें न्यूज़ 24 




