त्रिपुरा में भाजपा का बंपर प्रदर्शन, अगरतला नगर निगम की सभी सीटों को जीता
त्रिपुरा में रविवार को नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था ना बिगड़े। भाजपा ने अगरतला के 51 वार्डों में से 51 वार्डों पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा कई सीटों पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा, माकपा और टीएमसी के बीच है।राज्य चुनाव आयोग ने कहा, त्रिपुरा में निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटों पर जीत हासिल की है। विपक्षी टीएमसी और सीपीआई (एम) एएमसी में खाता खोलने में विफल रही।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, अगरतला नगर निगम में भाजपा ने 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है।







