बिहार में गर्मी का चढ़ेगा पारा ! इन 5 जिलों में पड़ेगी भयंकर गर्मी!

बिहार में गर्मी का चढ़ेगा पारा ! इन 5 जिलों में पड़ेगी भयंकर गर्मी!

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का चढ़ेगा पारा ! इन 5 जिलों में पड़ेगी भयं/कर गर्मी!


बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ताजा अपडेट में बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में पछुआ चलने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले 48 घंटे के दौरान बिहार में में गर्मी की तपिश और बढ़ेगी. इस दौरान बिहार के अधिकतर भागों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है. इस दौरान ‘लू’ वाली हवा भी चलेगी. ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के 5 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है.बिहार मौसम सेवा केंद्र ने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि 3 अप्रैल तक बिहार के 5 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में तापमान 34- 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक X हैंडल पर जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जून महीने तक बिहार के दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य में लू (हीट वेव) के दिन भी सामान्य से अधिक रहेंगे. बिहार का कोई हिस्सा इससे अछूता नहीं रहेगा. इस दौरान पूर्वी बिहार में गर्म हवाएं तो चलेंगी, लेकिन यहां लू वाले दिन तुलनात्मक रूप में राज्य के अन्य हिस्सों से कम हो सकते हैं.पटना का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।भोजपुर जिले में झोंके के साथ तेज हवा का प्रभाव बना रहा। राजधानी एवं आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि, सुबह-शाम मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गया, अगवानपुर एवं फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।