भारत ने पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही किया ढेर, 3 फाइटर जेट को भी मार गिराया

पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों की तरह कार्रवाई करते हुए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े धमाके सुने गये और समूचे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है, जिसे भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

भारत ने पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही किया ढेर, 3 फाइटर जेट को भी मार गिराया
india pakistan war

India Pakistan war: भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की ओर से गुरुवार देर शाम जम्मू-कश्मीर में किए गए हमले को विफल करते हुए पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सतवाड़ी, सांबा, आर एस पुरा और अरनिया में मिसाइलों से हमला किया गया। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। कुल मिलाकर आठ मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट समेत उसकी दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ढेर कर दिया। 

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों की तरह कार्रवाई करते हुए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े धमाके सुने गये और समूचे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है, जिसे भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की रात भी भारत में कम से कम 15 जगह पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को विफल कर दिया था। भारतीय सेनाओं ने इसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में ताबड़तोड़ हमले कर लाहौर में पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया था।

S-400 ने पाकिस्तान की नाक में किया दम
भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन्स-मिसाइल को मार गिराया गया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी जेट्स को गिरा दिया। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात 100 से ज्यादा मिसाइल हमले किये। पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैनिक ठिकानों को निशाना बानकर हमला किया लेकिन उसकी एक भी मिसाइल काम नहीं आई।

जम्मू में धमाकों की गूंज से दहशत
जम्मू शहर में शुक्रवार तड़के धमाकों की आवाज गूंजने पर तत्काल ‘ब्लैकआउट’ हो गया। यह घटना भारत द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को विफल करने के कुछ घंटों बाद हुई। सायरन बजने के बाद सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खतरे को बेअसर कर दिया।