ऑपरेशन सिंदूर: भारत के ब्रह्मोस हमलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, PAK पीएम ने खुद किया कबूल
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जानें कैसे भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाते हुए पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर कर दिया।
पहलगाम आतंकी हमले ने भारतीय सुरक्षा तंत्र को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की योजना बनाई। इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क और सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से तबाह करना था।
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का बयान
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अजरबैजान में एक कार्यक्रम के दौरान स्वीकार किया कि भारत के हमलों ने पाकिस्तान को पूरी तरह से चौंका दिया। उन्होंने बताया कि 10 मई को सुबह 4.30 बजे कार्रवाई करने की पाकिस्तान की योजना थी, लेकिन भारत के समय से पहले हमलों ने उनकी सेना को कमजोर कर दिया। ब्रह्मोस मिसाइलों ने रावलपिंडी एयरबेस सहित कई ठिकानों को नष्ट कर दिया।
ब्रह्मोस मिसाइल से सटीक हमले
9 और 10 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया। भारतीय सेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों का उपयोग कर रावलपिंडी सहित पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों ने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को गहरा आघात पहुंचाया।
भारतीय वायुसेना की भूमिका
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने अहम भूमिका निभाई। वायुसेना ने न केवल पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि कई प्रमुख एयरबेस और रडार सिस्टम को भी तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।
सीजफायर और पाकिस्तान की घुटन
भारत के सटीक हमलों और रणनीति के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय हमलों से बचने के लिए यात्री विमानों का उपयोग करना शुरू कर दिया, लेकिन भारतीय सेना ने संयम बनाए रखा। आखिरकार, पाकिस्तान ने घुटनों पर आकर सीजफायर का प्रस्ताव दिया।


आँखें न्यूज़ 24 




