ऋषभ पंत ने गुस्से में अपनी गर्लफ्रेंड को किया था ब्लॉक, इस वजह से मानसिक तनाव में थे क्रिकेटर
खेल की दुनिया और बॉलीवुड का हमेशा से ही एक गहरा नाता रहा है। कुछ समय पीछे जाएं तो स्टार खिलड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, विराट कोहली सहित कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप के बाद शादी की है। इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई और सितारें है लेकिन आज हम आपको क्रिकेटर ऋषभ पंत की निजी जिंदगी से जुड़ी खबर ऐसी खबर बताएंगे जिसे जानकार आपको लगेगा ये सेलेब्रिटी कपल भी आम कपल की तरह ही होते हैं। दरअसल ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ हमेशा से जोड़ा गया है। उर्वशी रौतेला और ऋषण को कई बार साथ में डिनर डेट पर भी देखा गया। है। हाल ही में हमने टी20 विश्वकप के दौरान भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान स्टैंड में उर्वशी रौतेला को भी देखा था। उर्वशी रौतेला दुबई अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ पंथ को सपोर्ट करने के लिए आयी थी। भारत पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही फैंस की भावनाओं से जुड़ा रहा है। इस मैच के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों पर काफी दबाव रहता है ऐसे में परिवार और फैंस के समर्थन से खिलाड़ियों के आंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। एक अच्छी गर्लफ्रेंड की तरह उर्वशी रौतेला भी ऋषभ पंथ का हौंसला बढ़ाने के लिए मैच के देखने पहुंची थी।







