जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 26 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा
कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार अपराह्न में हुए एक आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।
कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार अपराह्न में हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।
शीर्ष अधिकारियों की ओर से इस घटना की पुष्टि की गई है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी की खबर नहीं आई है।







