दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से 200+ यात्रियों की जान बची
दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को इंजन में आग का अलार्म बजने के बाद आपात स्थिति में दिल्ली लौटना पड़ा। पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बचाए गए। हाल के दिनों में एयर इंडिया की कई उड़ानें तकनीकी खामियों के कारण प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यात्रियों को सांसें रोक देने वाली स्थिति में डाल दिया। कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में fire indication मिला, जिसके तुरंत बाद पायलट ने मानक प्रक्रिया अपनाते हुए इंजन बंद कर विमान को नियंत्रित रखा और सुरक्षित रूप से Delhi Airport पर वापस उतार दिया।
यात्रियों में मचा हड़कंप
जैसे ही कॉकपिट में आग का अलार्म बजा, विमान में बैठे यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। कुछ ही पलों के लिए विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पायलट और क्रू की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित विमान को grounded कर दिया गया है और जांच जारी है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान से उन्हें इंदौर भेजने की व्यवस्था की गई।
लगातार बढ़ रहे हैं Air India Flights में Technical Glitches
एयर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं।
- 18 अगस्त को कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को टेकऑफ से पहले अचानक रोकना पड़ा था।
- 16 अगस्त को मिलान (इटली) से दिल्ली आने वाली उड़ान को अंतिम समय पर कैंसिल कर दिया गया था।
लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा और भरोसे को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
यात्रियों की नाराज़गी और एयरलाइन पर सवाल
यात्रियों का कहना है कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं न केवल असुविधा बढ़ा रही हैं, बल्कि एयरलाइन की सुरक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। अब DGCA और एयर इंडिया पर दबाव है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।


आँखें न्यूज़ 24 




