बहू ऐश्वर्या राय की पब्लिक तारीफ से क्यों रहते हैं दूर? अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करने और पत्नी जया बच्चन व बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रति अपने विचार सार्वजनिक न करने पर ट्रोल्स को जवाब दिया। जानिए बिग बी की प्रतिक्रियाएं और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स।

बहू ऐश्वर्या राय की पब्लिक तारीफ से क्यों रहते हैं दूर? अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा खुलासा
amitabh bachchan and aishwarya rai

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी जब अभिषेक की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो बिग बी खुलकर उनकी परफॉर्मेंस की सराहना करते हैं।

सोशल मीडिया पर सवाल और बिग बी का जवाब
हाल ही में, एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की सार्वजनिक रूप से तारीफ क्यों नहीं करते। अमिताभ ने इसका जवाब देते हुए लिखा, हां, मैं उनकी तारीफ अपने दिल में करूंगा... सार्वजनिक रूप से नहीं... महिलाओं के सम्मान के लिए। उनके इस जवाब ने फैंस और आलोचकों दोनों का ध्यान खींचा।

फैंस के साथ जलसा में मुलाकात
अमिताभ ने हाल ही में अपने फैंस के साथ ली गई तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां वह अपने घर 'जलसा' के बाहर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने अभिषेक को परिवार का सबसे जिम्मेदार व्यक्ति बताया, जिस पर बिग बी ने जवाब दिया, उनमें सभी के लिए प्यार, सम्मान, गरिमा और देखभाल है।

ट्रोल्स को करारा जवाब
एक यूजर ने अमिताभ के फैंस को 'पेड फैंस' कहने की कोशिश की। इस पर अमिताभ ने तीखे शब्दों में जवाब दिया, साबित करो! तुम छोटी सोच वाले हो... तुम भी पैसे देकर अपने प्रशंसक क्यों नहीं बुलाते।

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो...
अमिताभ बच्चन के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। पिछली बार वह रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म 'वेट्टियान' में नजर आए थे। फिलहाल वह 'रामायण' में जटायू का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं।