फैंस का इंतजार खत्म! बिग बॉस 19 की कन्फर्म लिस्ट आई सामने, सलमान खान के शो में होंगे 18 सितारे
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की कन्फर्म लिस्ट आ चुकी है। इस बार 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी और माइक टायसन के आने की चर्चा से शो का क्रेज और बढ़ गया है। जानिए पूरी लिस्ट और शो की खास बातें।
सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 19 अब शुरू होने को तैयार है। महीनों से फैंस इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का इंतजार कर रहे थे और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। इस बार शो में 18 सितारों की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है, जिनमें टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े नाम शामिल हैं।
कौन-कौन आएंगे बिग बॉस 19 में?
इस बार बिग बॉस के घर में कई चर्चित चेहरे एंटर करेंगे। कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल नाम हैं:
- अश्नूर गौर
- नेहल चुदासमा
- नगमा मिराजकर
- तानिया मित्तल
- नटाइला
- नीलम गिरी
- जीशान कादरी
- गौरव खन्ना
- बसीर अली
- अभिषेक बजाज
- अमाल मलिक
- मृदुल तिवारी
- आवेज दरबार
- शहबाज बादेशा
- प्रणित मोरे
- डीनो जेम्स
- कुनीचका सदानंद
- अतुल किशन
ये सभी नाम अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और अपनी पर्सनालिटी और टैलेंट के दम पर शो में तगड़ी टक्कर देने वाले हैं।
माइक टायसन की एंट्री से बढ़ सकती है सनसनी
बिग बॉस 19 की सबसे बड़ी खबर ये है कि शो में मशहूर बॉक्सर Mike Tyson की भी एंट्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ने उन्हें ऑफर भेजा है, हालांकि अभी उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अगर माइक टायसन की एंट्री होती है तो शो की TRP आसमान छू सकती है और बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए ये बड़ी चुनौती होगी।
सलमान खान का शो बनेगा और लंबा
सलमान खान का यह सुपरहिट शो इस बार और भी लंबा चलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 अब सिर्फ 3 महीने नहीं बल्कि पूरे 5 महीने तक चलेगा। यानी दर्शकों को ड्रामा, इमोशंस, एंटरटेनमेंट और कंट्रोवर्सी का डोज लंबे समय तक मिलने वाला है। शो को आप हर रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




