नीतीश-मोदी का नया पोस्टर, बिहार चुनाव से पहले जेडीयू ने दिया बड़ा सियासी संदेश
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साझा तस्वीरें लगाई गईं। एनडीए की एकता और डबल इंजन सरकार का संदेश देने के लिए रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जोर।
जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साझा तस्वीरें लगाई गईं। इन पोस्टर्स में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया।
एनडीए की एकता पर जोर
पोस्टर्स में दिए गए नारों, 'लग रहे उद्योग, मिल रहा रोजगार, फिर से NDA सरकार" और "महिलाओं की जय-जयकार, फिर से NDA सरकार', से साफ है कि जेडीयू और बीजेपी गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। ।
जेडीयू का बदला हुआ रुख
2024 के राजनीतिक संकट के बाद, जेडीयू ने अपने पोस्टर्स में सिर्फ नीतीश कुमार की तस्वीरें रखने का फैसला किया था। अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा प्रचार ने पार्टी के रुख में बदलाव का संकेत दिया।
'डबल इंजन सरकार' का प्रचार
विपक्ष की आलोचनाओं के बीच, इन पोस्टर्स के जरिए जेडीयू ने स्पष्ट संदेश दिया है कि एनडीए में कोई बिखराव नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रमुखता देकर जनता तक एनडीए की उपलब्धियों को पहुंचाने की कोशिश हो रही है।
चुनावी रणनीति
जेडीयू और बीजेपी के बीच साझा प्रचार इस बात का संकेत है कि दोनों दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। इससे विपक्ष के नेतृत्व और विचारधारा पर उठाए गए सवालों का जवाब भी दिया जा रहा है।


आँखें न्यूज़ 24 




