विद्या बालन का बड़ा खुलासा: मोहनलाल के साथ फिल्म के फ्लॉप होने से कैसे छूट गईं 8-9 साउथ फिल्में?
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए खुलासा किया कि कैसे मोहनलाल के साथ उनकी मलयालम फिल्म चक्रम बंद होने के बाद उन्होंने 8-9 साउथ इंडियन फिल्में गंवा दीं। पढ़ें पूरी कहानी।
बॉलीवुड की बेहतरीन और टैलेंटेड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) हमेशा अपनी दमदार परफॉर्मेंस और महिला केंद्रित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में उनका सफर हमेशा आसान नहीं रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि कैसे मोहनलाल (Mohanlal) के साथ उनकी डेब्यू मलयालम फिल्म चक्रम (Chakram) के ठप हो जाने के बाद उन्होंने साउथ की 8-9 फिल्में गंवा दीं।
विद्या बालन हाल ही में Something Bigger शो में रोड्रिगो कैनेलस से बातचीत के दौरान अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद करते हुए भावुक हो गईं।
मलयालम फिल्म चक्रम का क्या हुआ?
विद्या ने बताया कि इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत में उन्हें सुपरस्टार मोहनलाल के साथ फिल्म चक्रम में कास्ट किया गया था। उस वक्त वो बहुत उत्साहित थीं और शूटिंग के लिए केरल पहुंचीं। विद्या ने कहा, मैंने लगभग 6-7 दिन शूटिंग की। लेकिन सेट पर कई दिक्कतें थीं। निर्देशक और मोहनलाल सर को कुछ समस्याएं आ रही थीं और शूटिंग बार-बार टलती रही। उस समय मुझे लगा कि शायद फिल्मों में ऐसे ही चलता है। लेकिन अचानक एक दिन मुझसे कहा गया कि शूटिंग बंद कर दी गई है। मैं मुंबई वापस आ गई।
एक झटके में डूब गया सपना
विद्या ने आगे बताया कि उस वक्त साउथ इंडस्ट्री में चर्चा थी कि एक साउथ इंडियन लड़की (Vidya Balan South Indian girl) मलयालम फिल्म कर रही है, जबकि उस समय ज्यादातर हीरोइनों की कास्टिंग पंजाबी बैकग्राउंड से होती थी।
इस वजह से उन्हें तमिल, तेलुगू और मलयालम की कई फिल्मों से ऑफर आने लगे। विद्या कहती हैं, मुझे कई फिल्मों के डायरेक्टर्स फोन करते, कहानियां सुनाते, फीस डिस्कस करते और मैंने खुशी-खुशी हां कर दी। मुझे लगा कि मैं स्टार बन चुकी हूं।
लेकिन कुछ ही हफ्तों में उन्हें झटका लगा, जब पता चला कि चक्रम (Chakram) को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। और इसके साथ ही, जिन 8-9 फिल्मों के ऑफर उन्हें मिले थे, वे भी हाथ से निकल गईं।
‘अपशकुन’ मान लिया गया विद्या को!
विद्या ने इस बातचीत में कहा कि साउथ इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने यह मान लिया कि उनकी वजह से मोहनलाल की फिल्म चक्रम बंद हुई। उन्हें ‘अपशकुन’ (bad omen) मानकर बाकी फिल्ममेकर्स ने भी उन्हें रिप्लेस कर दिया।
क्या थी चक्रम की स्टारकास्ट?
साल 2003 में बनने जा रही इस फिल्म का निर्देशन कमल कर रहे थे। फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में थे और मलयालम सुपरस्टार दिलीप सपोर्टिंग रोल में। विद्या बालन के लिए यह ड्रीम डेब्यू होने वाला था।


आँखें न्यूज़ 24 




