मुस्तफिजुर रहमान विवाद: IPL पर बांग्लादेश का बड़ा एक्शन, Telecast पर लगाया Ban
BCCI के फैसले के बाद KKR से मुस्तफिजुर रहमान की छुट्टी और इसके जवाब में Bangladesh द्वारा IPL Telecast Ban। जानिए कैसे Cricket और Politics ने बढ़ाया India-Bangladesh तनाव।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक फैसले ने भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों में हलचल मचा दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद KKR ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया। इस फैसले से बांग्लादेश में नाराजगी तेज हो गई और इसका सीधा असर IPL के टेलीकास्ट पर देखने को मिला।
मुस्तफिजुर की रिलीज बनी नाराजगी की वजह
मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने पिछले महीने अबूधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। ऐसे में अचानक उन्हें टीम से हटाए जाने को बांग्लादेश में अपमान के तौर पर देखा गया। क्रिकेट फैंस और खेल से जुड़े लोगों में इस फैसले को लेकर गुस्सा साफ नजर आने लगा।
Bangladesh ने IPL Telecast पर लगाया Ban
इसी नाराजगी के बीच बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 5 जनवरी को बड़ा कदम उठाया। मंत्रालय ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर देश के सभी टेलीविजन चैनलों को इंडियन प्रीमियर लीग का प्रसारण तुरंत रोकने का आदेश दिया। पत्र में साफ कहा गया कि BCCI के फैसले के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया, जिससे बांग्लादेशी जनता आहत और आक्रोशित है।
Cricket Fans को लगा बड़ा झटका
मंत्रालय के निर्देश के बाद बांग्लादेश में IPL देखने वाले लाखों क्रिकेट प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है। IPL बांग्लादेश में भी बेहद लोकप्रिय लीग मानी जाती है और इसके अनिश्चितकालीन बैन ने खेल प्रेमियों की निराशा बढ़ा दी है। सरकार ने साफ किया है कि अगले आदेश तक IPL से जुड़े सभी मैच और कार्यक्रम प्रसारित नहीं किए जाएंगे।
T20 World Cup 2026 पर भी असर
यह विवाद सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रहा। इससे पहले बांग्लादेश ने T20 World Cup 2026 के लिए भारत न जाने का आधिकारिक फैसला किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC को पत्र लिखकर अपने सभी मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग की है। वर्तमान शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश को लीग स्टेज के शुरुआती तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना था।
Politics और Cricket का टकराव
दरअसल, खेल के इस तनाव के पीछे राजनीतिक हालात भी बड़ी वजह माने जा रहे हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने और पिछले साल अगस्त में भारत आने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ी है। इसी पृष्ठभूमि में बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाएं और प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं, जिसका असर अब क्रिकेट पर साफ दिख रहा है।


आँखें न्यूज़ 24 




