प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ? विक्की कौशल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान!
खबरें हैं कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और विक्की कौशल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। शादी के चार साल बाद कपल के घर नन्हा मेहमान आने की अफवाहों ने बॉलीवुड फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।
बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस इस वक्त मदरहुड का आनंद ले रही हैं। आलिया भट्ट की बेटी राहा, दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ, और हाल ही में कियारा आडवाणी भी मां बनी हैं। ऐसे में खबरें हैं कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कटरीना प्रेग्नेंट हैं और विकी कौशल जल्द ही पापा बनने वाले हैं।
कटरीना का लाइमलाइट से गायब होना और प्रोजेक्ट्स की हड़ताल
फिलहाल, कटरीना कैफ ने इस साल फिल्मों से दूरी बनाई है। फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के बाद से वह स्क्रीन पर कम दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट पर कुछ महीनों पहले उन्हें देखा गया था, और तब भी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उठी थीं।
जहां दूसरे एक्टर्स लगातार कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं कटरीना की फिल्मों की जानकारी बिल्कुल नहीं मिल रही। फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से उनका नाम जुड़ा था, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं।
प्रेग्नेंसी की खबरों पर कपल का आधिकारिक बयान
हाल ही में मीडिया में खबर आई कि कपल कई महीने से प्रेग्नेंट हैं और इस साल अक्टूबर या नवंबर में माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि, कटरीना और विक्की कौशल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कुछ महीनों पहले विक्की कौशल से उनकी फिल्म ‘Bad Newz’ के प्रमोशन के दौरान प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा था, हमें यह गुड न्यूज़ आपके साथ शेयर करके खुशी होगी, लेकिन फिलहाल यह खबर सही नहीं है। अभी बैड न्यूज़ एन्जॉय कीजिए, जब गुड न्यूज़ आएगी तो हम आपके साथ जरूर शेयर करेंगे।
शादी के चार साल बाद हो सकता है नन्हा मेहमान
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। अगर यह अफवाह सच होती है, तो शादी के चार साल बाद कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।


आँखें न्यूज़ 24 




