नवरात्रि-दीवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, GST स्लैब में भारी कटौती से मिडिल क्लास को राहत
नवरात्रि और दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा। जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्लैब घटाकर सिर्फ 5% और 18% किया। रोजमर्रा की चीज़ें, टीवी, फ्रिज, कार और हेल्थ इंश्योरेंस होंगे सस्ते। जानिए आम आदमी को कितना फायदा होगा।
मोदी सरकार ने नवरात्रि और दिवाली से ठीक पहले आम आदमी को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब – 5% और 18% – लागू करने का ऐलान किया है। ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।
महंगाई पर लगेगी लगाम, मिडिल क्लास को सीधी बचत
अब तक रोजमर्रा की चीज़ों पर 12% और 18% तक टैक्स देना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था में ज्यादातर फूड आइटम्स, घरेलू सामान और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे मिडिल क्लास को हर महीने के खर्च में बड़ी बचत होगी।
किन चीज़ों पर घटा GST?
फूड प्रोडक्ट्स – पराठा, रोटी, खाखरा, पनीर और फ्रोजन फूड पूरी तरह टैक्स फ्री।
डेयरी प्रोडक्ट्स – UHT मिल्क (लंबे समय तक चलने वाला दूध), प्लांट-बेस्ड मिल्क, सोया मिल्क अब सिर्फ 5% जीएसटी पर।
रसोई के सामान – मक्खन, घी, जैम, जेली, सॉस, नमकीन, भुजिया, पास्ता, बिस्किट, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स पर 18% से घटाकर सिर्फ 5%।
पर्सनल केयर – हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, शैम्पू और कंघी अब 5% जीएसटी पर मिलेंगे।
घरेलू सामान – बर्तन, किचनवेयर, टेबलवेयर, छाता, साइकिल और बांस फर्नीचर पर 12% से घटकर 5%।
AC, TV और Refrigerator होंगे सस्ते
त्योहारी सीजन में मिडिल क्लास के सबसे पसंदीदा प्रोडक्ट्स – एसी, बड़ी स्क्रीन वाले टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन – अब 28% की बजाय 18% जीएसटी पर मिलेंगे। यानी महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी भी जेब पर हल्की पड़ेगी।
छोटी कार और बाइक खरीदना होगा आसान
छोटी कारें (1200 सीसी तक पेट्रोल इंजन या 1500 सीसी तक डीजल इंजन वाली, 4 मीटर तक लंबाई वाली) और 350 सीसी तक की बाइक्स अब 28% की जगह 18% जीएसटी पर मिलेंगी। मारुति ऑल्टो, स्विफ्ट, टाटा पंच, हुंडई i10 जैसी कारें अब और किफायती होंगी। हालांकि, लग्जरी और बड़ी सीसी इंजन वाली गाड़ियों पर टैक्स 40% तक बढ़ गया है।
हेल्थ और इंश्योरेंस पर टैक्स फ्री
हेल्थ और टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी अब जीएसटी फ्री कर दी गई हैं। इससे हेल्थ इंश्योरेंस सस्ता होगा और ज्यादा लोग बीमा की ओर आकर्षित होंगे। कैंसर और रेयर डिजीज की 30 से अधिक दवाओं पर जीएसटी हटा दिया गया है।
मिडिल क्लास की परचेजिंग पावर होगी मजबूत
सरकार का सीधा मकसद मिडिल क्लास के हाथ में ज्यादा पैसा छोड़ना है ताकि उनकी Purchasing Power बढ़े और घरेलू खपत तेज हो। इससे रोजगार भी बढ़ेगा क्योंकि श्रम-प्रधान उद्योगों को ऑर्डर मिलेंगे।
मोदी सरकार का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी सुधारों का लक्ष्य "आम आदमी का जीवन आसान बनाना" है। इन सुधारों से किसान, MSME, महिलाएं, युवा और मिडिल क्लास सभी को फायदा होगा।


आँखें न्यूज़ 24 




