हुमैरा असगर की रहस्यमय मौत: फ्लैट से बदबू आई तो खुला राज, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के फैंस सदमे में
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत ने सभी को चौंका दिया। दो हफ्ते पहले ही उनका निधन हो चुका था, लेकिन किसी को खबर तक नहीं हुई। जानिए पूरी कहानी और मौत की रहस्यमय वजह।
पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहां हाल ही में अभिनेता मुकुल देव, अभिनेत्री शेफाली जरीवाला और बाहुबली के एक कलाकार के निधन की खबरों से इंडस्ट्री सदमे में थी, वहीं अब हुमैरा असगर की मौत ने एक और गहरा ज़ख्म दे दिया है।
फ्लैट से बदबू आने पर खुला राज
खबरों के मुताबिक, हुमैरा असगर की मौत करीब दो हफ्ते पहले हो चुकी थी। लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। जब उनके फ्लैट से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वहां का मंजर दिल दहला देने वाला था। 32 वर्षीय एक्ट्रेस की लाश फ्लैट में पड़ी थी।
हुमैरा असगर कौन थीं?
हुमैरा असगर पाकिस्तान की ग्लैमर इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं। उन्होंने कई पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
मौत की वजह पर सस्पेंस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। कहा जा रहा है कि हुमैरा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थीं और अकेली रहती थीं।


आँखें न्यूज़ 24 




