पाकिस्तानी Celebs के Social Media अकाउंट्स पर दोबारा बैन! जानें क्या है वजह?

भारत ने पाकिस्तानी सेलेब्स जैसे फवाद खान, हानिया आमिर और युमना जैदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक बार फिर ब्लॉक कर दिया है। जानिए क्यों हटाया गया बैन और फिर से क्यों लगाया गया। पढ़ें पूरा विवाद विस्तार से।

पाकिस्तानी Celebs के Social Media अकाउंट्स पर दोबारा बैन! जानें क्या है वजह?
Hania Aamir, Mahira Khan, Ali Zafar

भारत सरकार ने एक बार फिर से पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स — जैसे Instagram और X (Twitter) — को देश में ब्लॉक कर दिया है। ये बैन उस समय लगाया गया जब बुधवार को अचानक मावरा होकेन, युमना जैदी, अहद रज़ा मीर और दानिश तैमूर जैसे कलाकारों के अकाउंट्स भारत में फिर से नज़र आने लगे थे।

इसी के साथ कुछ पाकिस्तानी चैनल्स जैसे Hum TV और ARY Digital के YouTube चैनल्स भी भारत में अस्थायी रूप से अनब्लॉक हो गए थे।

सोशल मीडिया पर गुस्सा, फिर से हुआ ब्लॉक
बैन हटने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिला। कई भारतीय यूज़र्स ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति असंवेदनशील कदम बताया।

इस जनविरोध के बाद सरकार ने गुरुवार को दोबारा सभी अकाउंट्स और चैनलों पर पाबंदी लगा दी। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बैन हटाने और दोबारा लगाने की वजह क्या?
सूत्रों के मुताबिक, यह बैन हटाने का फैसला एक आंतरिक समीक्षा के बाद लिया गया था। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर विरोध तेज़ हुआ, सरकार ने फैसला पलटते हुए दोबारा पाबंदी लगा दी। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि यह कोई स्थायी पॉलिसी बदलाव है या सिर्फ जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया तात्कालिक निर्णय।

कब और क्यों लगे थे ये प्रतिबंध?
अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया था।

इनमें शामिल थे:
- हानिया आमिर, माहिरा खान, अली ज़फ़र
- चैनल्स: Hum TV, ARY Digital, Har Pal Geo

इस बैन को भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" का हिस्सा बताया गया था, जो पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ एक डिजिटल जवाबी कार्रवाई थी। वहीं कुछ लोग सरकार के निर्णय को सही ठहराते हुए कह रहे हैं कि अब समय आ गया है कि भारत किसी भी सॉफ्ट पावर को हल्के में न ले।