भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर विवाद, अंजलि राघव को छूने पर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग; एक्टर ने मांगी माफी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने लखनऊ में एक इवेंट के दौरान अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर छू दी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने माफी मांगी, जबकि अंजलि ने माफी स्वीकार कर मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर विवाद, अंजलि राघव को छूने पर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग; एक्टर ने मांगी माफी
वायरल वीडियो से ली गई फोटो


भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह फिर से विवादों में हैं। लखनऊ में आयोजित एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर छू ली, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। वीडियो में अंजलि असहज दिखाई दे रही हैं, लेकिन पवन सिंह की हरकतें वहीं रुकती नहीं दिखीं।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
इस विवाद के बाद पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने अंजलि राघव से माफी मांगी। उन्होंने लिखा – अंजलि जी, आपके व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। जब मुझे जानकारी मिली तो मुझे बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था। हम कलाकार हैं, लेकिन अगर मेरे किसी व्यवहार से आपको तकलीफ हुई हो, तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

अंजलि राघव ने माफी स्वीकार की, आगे बढ़ने की दी सलाह
अंजलि राघव ने पवन सिंह की माफी स्वीकार करते हुए इस मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने लिखा – पवन सिंह जी ने अपनी गलती मानकर माफी मांगी है। वह मुझसे बड़े और सीनियर कलाकार हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है और अब इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहती।

इसके अलावा अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वो भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं करेंगी और लोगों से पूछा कि इस मामले में उन्हें क्या करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन
पवन सिंह के इस इवेंट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। कुछ फैंस ने पवन सिंह को सपोर्ट किया, वहीं कई लोग उनकी हरकतों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार्य नहीं हैं।