पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा: अलीपुरद्वार से पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की नींव रखी। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत ने तीन बार घर में घुसकर मारा है। इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख घरों को सस्ती और सुरक्षित गैस सप्लाई मिलेगी।

पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा: अलीपुरद्वार से पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा और विकास में कोई समझौता नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम ने कहा कि यह अभी खत्म नहीं हुआ है।

पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। 1010 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 2.5 लाख घरों और 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बंगाल के विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि यह भारत के भविष्य की नींव है। उन्होंने अलीपुरद्वार की सांस्कृतिक और भौगोलिक समृद्धि की भी सराहना की।

इस प्रोजेक्ट से रसोई गैस की समस्या खत्म होगी और परिवारों को सुरक्षित गैस आपूर्ति मिलेगी। पीएम ने कहा कि यह कदम भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में मदद करेगा।