राजा रघुवंशी मर्डर केस: SIT की पूछताछ में सोनम ने कबूला जुर्म, सामने आया तंत्र-मंत्र और नरबलि का एंगल
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम का जुर्म कबूल। परिवार ने नरबलि और तंत्र-मंत्र का शक जताया। मेघालय पुलिस की जांच और एसआईटी के सवाल।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़ आया है। सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने एसआईटी के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनम के भाई ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि अगर उनकी बहन दोषी है तो उसे सख्त सजा दिलवाई जाएगी।
एसआईटी के सवाल और जांच की दिशा
राजा रघुवंशी हत्याकांड में एसआईटी ने पूछताछ के लिए 20 से अधिक सवाल तैयार किए हैं। ये सवाल हत्याकांड की योजना, गवाहों और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए बनाए गए हैं। कुछ प्रमुख सवाल हैं:
1. आपने और राजा ने मेघालय में हनीमून की योजना कब बनाई?
2. हनीमून के दौरान राज कुशवाहा के साथ आपकी बातचीत किस बारे में थी?
3. राजा की हत्या के लिए मेघालय को ही क्यों चुना गया?
4. हत्याकांड के बाद 17 दिनों तक आप कहां छिपी रहीं?
5. राजा का गायब सोना और स्मार्टवॉच किसके पास हैं?
पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम की बेवफाई और गाइड अल्बर्ट पीडी का चौंकाने वाला सुराग
परिवार का बयान और मेघालय सरकार का धन्यवाद
राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय सरकार और पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि 17 दिनों में इस मामले को सुलझाना एक बड़ी उपलब्धि है।
नरबलि का शक: तंत्र-मंत्र का एंगल
राजा की मां उमा रघुवंशी ने नरबलि और तंत्र-मंत्र की संभावना जताई है। उनका कहना है कि सोनम राजा को कामाख्या मंदिर क्यों ले गई, और यह भी कि हत्याकांड के पीछे तंत्र क्रिया का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि सोनम ने राजा की हत्या के बाद उनका फोन बंद क्यों रखा।


Aankhen 




