डिंपल यादव के मस्जिद दौरे पर सियासी घमासान: सपा सांसद नदवी का पलटवार – 'इंदिरा गांधी भी मस्जिद गई थीं'
डिंपल यादव के मस्जिद दौरे पर उठे सवालों को लेकर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने बीजेपी पर करारा पलटवार किया है। नदवी ने कहा कि इंदिरा गांधी और BJP नेता भी मस्जिद जा चुके हैं। साथ ही मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं से बैठक को भी ‘बंटवारे की राजनीति’ बताया।
सपा सांसद डिंपल यादव के हालिया मस्जिद दौरे को लेकर उठे विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी के एक और सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी और कुछ मुस्लिम नेताओं की आलोचना करते हुए इसे “ध्यान भटकाने की साजिश” करार दिया।
नदवी ने कहा, ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत की शान कर्नल सोफिया कुरैशी पर भी सवाल खड़े किए थे। आज फिर वही मानसिकता डिंपल यादव के मस्जिद जाने पर दिख रही है। इन लोगों से और क्या उम्मीद की जा सकती है?
नदवी ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मस्जिदों में गई थीं, और बीजेपी नेता भी कई बार मस्जिदों का दौरा कर चुके हैं। लेकिन तब किसी को कोई आपत्ति नहीं होती।
वो लोग तो सिर्फ विजिट पर गए थे। लेकिन अब जब सपा नेता मस्जिद गए तो यह मुद्दा बना दिया गया। क्योंकि इससे असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सकता है — जैसे ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर।
डिंपल यादव का मस्जिद दौरा: क्या था मामला?
22 जुलाई 2025 को सपा सांसद डिंपल यादव दिल्ली स्थित संसद भवन के पास एक मस्जिद में पार्टी नेताओं के साथ गई थीं। इस दौरान की तस्वीर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
इसके बाद बीजेपी नेताओं और कुछ मुस्लिम नेताओं ने डिंपल यादव के पहनावे और मस्जिद में राजनीतिक बैठक करने का आरोप लगाया।
सपा का जवाब
सपा ने स्पष्ट किया कि वहां कोई राजनीतिक बैठक नहीं हुई थी और यह दौरा केवल सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक था।
मोहन भागवत और मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक पर नदवी का तंज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात को लेकर भी नदवी ने कड़ी टिप्पणी की। ये लोग भाईचारा नहीं, बंटवारा करते हैं। इनकी सीटें कम हो रही हैं क्योंकि ये समाज को बांटने में लगे हैं। कभी खुद में झांक कर नहीं देखते।


आँखें न्यूज़ 24 




