विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर BCCI का बड़ा बयान, जानिए सच्चाई
IPL 2025 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे से रिटायरमेंट की खबरों पर BCCI ने चुप्पी तोड़ी। राजीव शुक्ला ने बताया कि दोनों दिग्गज अभी Team India के लिए खेलते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के दौरान जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब से फैंस लगातार यह सवाल कर रहे थे कि क्या अब दोनों दिग्गज वनडे और टी20 से भी रिटायरमेंट लेने वाले हैं। क्रिकेट प्रेमियों के बीच ये चर्चाएं इतनी तेज़ हो गईं कि सोशल मीडिया पर #KohliRetirement और #RohitRetirement ट्रेंड करने लगे।
BCCI ने दी आधिकारिक सफाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए फैंस को राहत दी। उन्होंने साफ कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं और आने वाले टूर्नामेंट्स में मैदान पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
फैंस की प्रतिक्रिया
जैसे ही BCCI का बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस ने राहत की सांस ली। कई यूजर्स ने लिखा – King Kohli और Hitman Rohit बिना क्रिकेट अधूरा है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि इन दोनों दिग्गजों के अनुभव से नए खिलाड़ियों को भी काफी सीखने को मिलेगा।


आँखें न्यूज़ 24 




