अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' का सारे बोलो बेवफा हुआ रिलीज,

अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' का सारे बोलो बेवफा हुआ रिलीज,

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे का नया गाना सारे बोलो बेवफा आज रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, अब दिल टूटने की गूंज सबको सुनाई देगी, क्योंकि सारे जोर से बोलेंगे…Bewafa!। बच्चन पांडे 18 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी और अभिमन्यू सिंह नजर आएंगे।

जॉन अब्राहम स्टारर 'अटैक' का ट्रेलर आउट
जॉन अब्राहम स्टारर 'अटैक' पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी फैंस को खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, इंडिया का पहला सुपर सोल्जर देश को बचाने आ गया है। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'अटैक' में जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी।

श्रेयश तलपडे़ स्टारर 'कौन प्रवीण तांबे' 1 अप्रैल को होगी रिलीज
श्रेयश तलपडे़ स्टारर 'कौन प्रवीण तांबे' 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'कौन प्रवीण तांबे' 41 साल में क्रिकेट में डेब्यू करने वाले प्रवीण की बायोपिक है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इसमें श्रेयश के अलावा आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर 'द बैटमैन' ने ओपनिंग वीकेंड में कमाए 998 करोड़ रुपए
रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर 'द बैटमैन' अपनी रिलीज की ओपनिंग वीकेंड में करीब 998 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस बात की जानकारी भारतीय ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। यह फिल्म भारत समेत USA में 4 मार्च को रिलीज हुई थी। द बैटमैन करीब 1536 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। इस फिल्म को मैट रीव्स ने डायरेक्ट किया है।

फिल्ममेकर लीजू कृष्णा रेप के आरोप में गिरफ्तार
मलयालम फिल्ममेकर लीजू कृष्णा को रेप के आरोप में केरला पुलिस ने देर रात उनके कुन्नूर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लीजू को IPC की धारा 376 के तहत अरेस्ट किया गया है। इसकी शिकायत फिल्म इंडस्ट्री से नहीं बल्कि लीजू की किसी करीबी ने किया है। डायरेक्टर को आज कोची में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। लीजू की अपकमिंग फिल्म 'पडावेट्टू' है।