बेबो हुई कोरोना पॉजिटिव

बेबो हुई कोरोना पॉजिटिव

बेबो यानि कि, करीना कपूर खान कोरोना पॉजिटिव हैं और कुछ दिनों से अपने परिवार से दूर क्वारंटाइन में हैं। वैसे करीना कपूर ने कोरोना के टीके का दोनों डोज़ लिया था पर फिर भी वह कोरोना पॉजिटिवहो गयी। वैसे वह कोरोना से रिकवर हो रही हैं, लेकिन अपने बच्चों के बिना उनका मन नहीं लग रहा है। उनके लिए उनके बच्चों  के बिना एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है। करीना इसी हफ्ते की शुरुआत में कोविड ​​​​-19 से संक्रमित पाई गई थीं।    
                          

करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘कोविड मैं तुमसे नफरत करती हूं… मुझे अपने बच्चों की याद आती है (टूटे दिल वाली इमोजी के साथ) लेकिन…जल्द… उनसे मिलूंगी…’

               इससे पहले करीना ने कोरोना काल में प्यार की बात की थी। उन्होंने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बील्डिंग की छत पर सैफ और उनके कुछ कर्मचारी साथ में  खड़े नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘हम अभी भी कोरोना युग में एक-दूसरे के प्यार में हैं। ’ आगे उन्होंने कोरोना वायरस के लिए लिखा, ‘मत भूलना दोस्तों!! यह छिपा हुआ है। ’