हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो डाइट में करे इन 3 चीजों को शामिल

हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो डाइट में करे इन 3 चीजों को शामिल

आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन, उचित खानपान और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। लापरवाही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता  है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमेशा संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। साथ ही तनाव और चिंता से दूर रहकर रोजाना कम से कम 6-8 घंटे सोने के लिए कहते हैं। अगर आप भी हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो डाइट में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-


नारियल तेल

विशेषज्ञों की मानें तो नारियल तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कुकिंग, सुंदरता समेत कई अन्य चीजों में किया जा सकता है। नारियल तेल मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। दादी-नानी नारियल तेल को चेहरे पर भी लगाने की सलाह देती हैं। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

पपीता

पपीता की गिनती सुपरफूड में होती है। पेट के लिए पपीता किसी दवा से कम नहीं है। इसमें विटामिन-ए, सी और इ के गुण पाए जाते हैं, जो हृदय संबंधी बीमारियों, डायबिटीज समेत कई अन्य बीमारियों के प्रभाव को रोकने में सहायक होते हैं। अनियमित माहवारी की परेशानी को भी दूर करने के लिए महिलाओं को रोजाना पपीता के जूस का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।


अलसी

हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहतमंद रहने के लिए डाइट में अलसी शामिल करने की भी सलाह देते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार आता है। साथ ही अलसी वजन कम करने में मददगार होता है। ह्रदय के लिए भी अलसी किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, बालों की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके अलावा, अपनी डाइट में ऑलिव ऑयल, क्विनोआ, सूखे मेवे आदि चीजों को भी अवश्य शामिल करें।