बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर मतदान जारी, मंत्री अशोक चौधरी ने मिलर स्कूल बूथ पर डाला वोट,
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर आज 23 अक्टूबर 2026 को मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पटना के मिलर स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना वोट डाला।
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर आज 23 अक्टूबर 2026 को मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।
इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पटना के मिलर स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना वोट डाला।
मतदान प्रतिशत को लेकर क्या बोले अशोक चौधरी?
मतदान के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अभी मतदान की शुरुआत हुई है और धीरे-धीरे इसमें तेजी आ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार मतदान प्रतिशत बेहतर रहेगा।
नीरज कुमार की जीत पर अशोक चौधरी का बयान
जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में जीत के लिए पूरी मेहनत की है।
हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चुनाव में अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में होता है। कई बार मतदान के दिन तक जीत की उम्मीद रहती है, लेकिन चुनाव परिणाम उम्मीद से अलग हो सकते हैं।
उन्होंने मतदाताओं को लोकतंत्र का असली मालिक बताया।







