पटना के दानापुर स्थित मध्यानंद अनाथालय के 24 बच्चों को अब प्रतिदिन सुबह का नाश्ता उपलब्ध हो सकेगा।

पटना के अनाथालय को मां भगवती व तिरुपति बालाजी कल्याण केंद्र उपलब्ध करवाएगी सुबह का नाश्ता |

पटना के दानापुर स्थित मध्यानंद अनाथालय के 24 बच्चों को अब प्रतिदिन सुबह का नाश्ता उपलब्ध हो सकेगा।

पटना के दानापुर स्थित मध्यानंद अनाथालय के 24 बच्चों को 09/02/2021 से अब प्रतिदिन सुबह का नाश्ता उपलब्ध हो सकेगा। इन बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता उपलब्ध करवाने का बीड़ा  मां भगवती व तिरुपति बालाजी कल्याण केंद्र ने उठाया है। दरअसल इस अनाथालय में दोपहर और रात का भोजन बिहार सरकार उपलब्ध करवाती रही है पर सुबह के नाश्ते की अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई थी। ऐसे में मां भगवती व तिरुपति बालाजी कल्याण केंद्र ने  इन बच्चों को रोज निशुल्क नाश्ता करवाने की विशेष पहल की है। आज इस पहल की औपचारिक शुरुआत  पर आयोजित  कार्यक्रम में कहा कि अनाथ बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने इस कार्य के लिए संस्था को धन्यवाद देते हुए आगे कहा कि आज के द्वार में हम सबको मिलकर मानव सेवा की एक नई मिसाल कायम करने की जरूरत है। तिरुपति बालाजी कल्याण केंद्र द्वारा किए गए इस प्रयास से दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। अन्न दान से बड़ा कोई दान नहीं। जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों में ईश्वर का निवास होता है, अनाथ बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता उपलब्ध करवा संस्था ने मानव धर्म का निर्वहन किया है। वही मां भगवती व तिरुपति बालाजी कल्याण केंद्र ने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोक जन का कल्याण करना है, बच्चे ही भारत के भविष्य हैं और ऐसे में देश के बच्चों को स्वास्थ्य और सफल रहा है ना सबसे अधिक आवश्यक है। परिवार में के माता-पिता बच्चों का ख्याल रखते हैं पर ये वैसे  बच्चे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है वैसे में समाज के लिए प्रति जवाबदेही और भी बढ़ जाती है। हमें जब यह पता चला कि नहीं नाश्ते की जरूरत है तो हमने इसके लिए पहल की शुरुआत की। हमारी कोशिश है कि हम लगातार इन बच्चों को सुबह का नाश्ता निशुल्क उपलब्ध करवाते रहेंगे।
इस कार्यक्रम के मौके पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहे |