Delhi MCD Mayor Election: BJP ने मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए प्रत्याशी किये घोषित, किया नामांकन
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को सरदार राजा इकबाल सिंह को महापौर पद और जय भगवान यादव को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को सरदार राजा इकबाल सिंह को महापौर पद और जय भगवान यादव को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया। सिविक सेंटर में एमसीडी के महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह व उपमहापौर के पद पर जय भगवान यादव ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया मौजूद रहे।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सरदार राजा इकबाल सिंह पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली के विकास और निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सही विकल्प हैं। वहीं, दो बार के पार्षद जय भगवान यादव को उप मेयर पद के लिए चुना गया है। सचदेवा ने विश्वास जताया कि दोनों नेता मिलकर दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।


Aankhen 




