दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में लगी भीषण आग, परीक्षा रद्द
आग इतनी भयंकर लगी है कि आसपास के लोग भी खौफनाक मंजर देखकर कांप उठे। इस दौरान कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। बताया गया कि आग आंतरिक परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले लगी, इसलिए महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
दिल्ली के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसजीजीएससीसी) के पुस्तकालय में गुरुवार सुबह आग लग जाने के कारण सुबह की पाली के लिए निर्धारित सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। दिल्ली विश्वविद्यालय के घटक महाविद्यालय एसजीजीएससीसी के अधिकारियों ने बताया कि आग पुस्तकालय के सर्वर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
आग इतनी भयंकर लगी है कि आसपास के लोग भी खौफनाक मंजर देखकर कांप उठे। इस दौरान कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। बताया गया कि आग आंतरिक परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले लगी, इसलिए महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। घटना के बाद आंतरिक परीक्षा रद्द कर दी गई।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर लगी आग ने चार मंजिला पुस्तकालय की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। डीएफएस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही दमकल के 11 वाहन मौके पर पहुंचे और सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।


आँखें न्यूज़ 24 




