शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा ने आत्महत्या की, ग्रेटर नोएडा में हड़कंप, सुसाइड नोट में Mental Harassment का आरोप

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस की छात्रा ने मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में दो प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप। जानिए पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई।

शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा ने आत्महत्या की, ग्रेटर नोएडा में हड़कंप, सुसाइड नोट में Mental Harassment का आरोप

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली BDS सेकंड ईयर की छात्रा ज्योति ने शुक्रवार देर रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। गुस्साए छात्रों ने देर रात तक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और कार्रवाई की मांग की।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?
मौके पर पहुंची पुलिस को ज्योति का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पीसीपी और डेंटल मटेरियल विभाग के दो प्रोफेसरों पर मानसिक उत्पीड़न और झूठे आरोपों में फंसाने का आरोप लगाया। ज्योति ने लिखा कि उसे फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में परेशान किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में चली गई थी और आखिरकार यह कदम उठाना पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई: 2 प्रोफेसर गिरफ्तार
परिजनों और साथी छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

छात्रों के आरोप और सवाल
छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के अत्यधिक दबाव के साथ-साथ कुछ शिक्षक छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव डालते हैं। ज्योति भी इसी दबाव की वजह से अवसाद में चली गई थी। इस घटना ने एक बार फिर से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों में प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।