कतर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले मुकेश अंबानी, किन मुद्दों पर हुई बात? जानिए

सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात का उद्देश्य रिलायंस इंडस्ट्रीज के अमेरिका और कतर के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना था। ये मुलाकात औपचारिक और कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कतर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले मुकेश अंबानी, किन मुद्दों पर हुई बात? जानिए
Mukesh Ambani and US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कतर में मुलाकात की है. ये इन दोनों की दूसरी मुलाकात हुई है। इससे पहले मुकेश अंबानी जनवरी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और वहां पर उनसे मुलाकात की थी

सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात का उद्देश्य रिलायंस इंडस्ट्रीज के अमेरिका और कतर के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना था। ये मुलाकात औपचारिक और कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) के साथ पहले से ही निवेश संबंध है। QIA ने रिलायंस के रिटेल वेंचर में करीब 1 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसके अलावा, रिलायंस का अमेरिकी टेक दिग्गजों जैसे गूगल और मेटा के साथ भी गहरा व्यापारिक रिश्ता है।बता दें कि ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार समझौतों की चर्चा वैश्विक स्तर पर चल रही है।