अब बिना टेंशन जीरो बैलेंस पर भी खाते का मजा लें, इस बैंक ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस चार्ज
केनरा बैंक ने सेविंग अकाउंट धारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब मिनिमम बैलेंस न रखने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी। जानिए नए नियम और इसका फायदा।
केनरा बैंक ने सेविंग अकाउंट धारकों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। बैंक ने अपने सभी प्रकार के बचत खातों पर मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसका मतलब है कि अब खाताधारक जीरो बैलेंस पर भी बैंक खाता चला सकते हैं और उन पर किसी भी प्रकार का चार्ज या पेनल्टी नहीं लगेगा।
1 जून 2025 से लागू इस नए नियम के तहत सेविंग अकाउंट, सैलरी अकाउंट और एनआरआई सेविंग्स अकाउंट के ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस चार्ज के झंझट से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा। पहले जहां मेट्रो शहरों में 2000 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 1000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 500 रुपये न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य था, अब यह बाध्यता खत्म हो चुकी है।
बैंक के इस फैसले से करोड़ों ग्राहकों को राहत मिलेगी। अब ग्राहक अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार खाता चला सकते हैं, चाहे उसमें जीरो बैलेंस ही क्यों न हो।


आँखें न्यूज़ 24 




