यूपी में बड़ा हादसा, ऑटो-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार सुबह एक ऑटो की ट्रक से टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार सुबह एक ऑटो की ट्रक से टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदौल मऊ गांव के पास हुई, जब एक ऑटो रिक्शा एक डंपर ट्रक से टकरा गया।
जानकारी के अनुसार सण्डीला से एक ऑटो सवारियां भरकर बांगरमऊ की ओर जा रहा था, सण्डीला के हरदलमऊ मोड़ के पास बेहन्दर की ओर से आ रहे एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 9 सवारियां बैठीं थीं। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर शव और घायल लोग इधर-उधर पड़े थे।हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।


आँखें न्यूज़ 24 




