पटना के रामकृष्ण नगर में महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी और मारपीट, वायरल सीसीटीवी वीडियो पर पुलिस का बड़ा बयान आया सामने

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा बताया जा रहा CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, पटना मनोज कुमार के मुताबिक वायरल फुटेज का सत्यापन किया जा रहा है और संबंधित व्यक्ति की पहचान करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामला महिला पुलिसकर्मी की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति को दोषी मानना उचित नहीं होगा।

बाइट: मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02),