UP News: गोंडा में मुठभेड़, 1 लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ भूरे पासी को पुलिस ने मार गिराया
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को मार गिराया। मारे गए बदमाश के खिलाफ हत्या, ड़कैती, लूट आदि के 53 मुकदमे दर्ज थे।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने सोमवार रात एक मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी सोनू पासी उर्फ भूरे को मार गिराया। सोनू पासी पर हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 53 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
जानकारी के अनुसार उमरी बेगमगंज थाना पुलिस को सोनू पासी के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और खोड़ारे थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसकी घेराबंदी की। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें SHO नरेंद्र राय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित रहे।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई, जिसमें अपराधी को मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।


Aankhen 




