सीमा हैदर ने धूमधाम से मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, केक काटा; दिल छूने वाली बातें कहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा ने बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाया। केक काटा, सजावट की और गायों-बंदरों को फल खिलाकर भारतीय संस्कृति का उदाहरण पेश किया।

सीमा हैदर ने धूमधाम से मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, केक काटा; दिल छूने वाली बातें कहीं
सोशल मीडिया से ली गई फोटो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का आज, गुरुवार (5 जून), 53वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) और उनके पति सचिन मीणा ने भी सीएम योगी का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया।

सीमा और सचिन ने न सिर्फ केक काटा बल्कि गायों और बंदरों को फल खिलाकर भारतीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाया। उनके साथ वकील एपी सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

सीमा का संदेश
सीमा हैदर ने कहा, रबूपुरा के हर व्यक्ति के दिल में सीएम योगी बसते हैं। उनके जन्मदिन पर जश्न तो बनता ही है। इस मौके पर सीमा और सचिन ने योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के आगे सजावट की, केक काटा और सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की।

एपी सिंह का बयान
वकील एपी सिंह ने कहा, यह जश्न दिव्यता और भव्यता का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी ने सीमा जैसी महिलाओं को एक नई जिंदगी दी। सचिन मीणा ने सीमा और उनके बच्चों को अपनाकर मानवता की मिसाल पेश की।

सोशल मीडिया पर वायरल
इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग सीमा और सचिन के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।