बिहार का राजनीतिक महाकुंभ! NDA की बंपर बढ़त के बीच सबसे बड़ा सवाल — सीएम कौन बनेंगे?

बिहार चुनाव में एनडीए 200+ सीटों की बढ़त के साथ प्रचंड जीत की ओर। लेकिन सबसे बड़ा सवाल—क्या नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम बनेंगे। पढ़ें पूरा विश्लेषण।

बिहार का राजनीतिक महाकुंभ! NDA की बंपर बढ़त के बीच सबसे बड़ा सवाल — सीएम कौन बनेंगे?
Nitish kumar and Samrat Choudhary

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीति की धड़कनें तेज कर दी हैं। एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है और बीजेपी-जेडीयू दोनों खेमों में जश्न का माहौल है। लेकिन जीत के इस उत्साह के बीच सबसे बड़ी गुत्थी यही है कि आखिर बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी। क्या नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे या इस बार बीजेपी कोई अलग रास्ता चुनने वाली है।

विनोद तावड़े के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
एनडीए में सीएम के नाम पर स्थिति तब और दिलचस्प हो गई जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि “हमने बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा है। लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला एनडीए के सभी पांच घटक दल मिलकर करेंगे।”

इस बयान ने साफ कर दिया कि अंतिम निर्णय सामूहिक होगा, और यहीं से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं की बाढ़ आ गई है।

NDA के पांच साथी — निर्णय का केंद्र
एनडीए में फिलहाल पाँच दल शामिल हैं —
बीजेपी
जेडीयू
जीतन राम मांझी की पार्टी हम
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम
चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी(आर)

इन पाँचों दलों के बीच चर्चा के बाद ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री तय होगा।

सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी — लेकिन नेतृत्व पर सवाल कायम
हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, पर चुनाव से पहले एनडीए ने महागठबंधन की तरह किसी एक चेहरे को आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया था। इसके बावजूद चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे सहयोगी पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं।

क्या नीतीश Kumar लेंगे 10वीं बार शपथ?
नीतीश कुमार अब तक नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके सामने चुनौती सिर्फ गठबंधन की राजनीति नहीं, बल्कि बदलती राजनीतिक हवा भी है।
आने वाले कुछ दिनों में यह साफ हो जाएगा कि क्या वे 10वीं बार भी मुख्यमंत्री बनेंगे या बिहार की राजनीति नई करवट लेगी।