राहुल गांधी के बिहार दौरे पर सम्राट चौधरी ने किया तीखा प्रहार; पूछा- लालू परिवार और गांधी परिवार में अंतर क्या?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के दौरे पर हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों को लूटा है। जानें उनके इस तीखे बयान के मायने।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस साल पांचवीं बार बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह राजगीर और गया में जनसभाएं करेंगे।
उनके दौरे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "लालू परिवार और गांधी परिवार में क्या अंतर है? एक ने देश को लूटा और दूसरे ने बिहार को। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को देखना चाहिए कि बिहार अब कितना बदल चुका है।
संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में मौजूद सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव क्या थे और क्या बदला उन्होंने? लालू परिवार अपने विभाग में घोटाले के सिवा कुछ नहीं कर सकता। नीतीश कुमार का सुशासन जारी रहेगा।"
राहुल गांधी के इस दौरे और बयानबाजी ने बिहार की राजनीति को नई धार दे दी है। अब देखना होगा कि इन जनसभाओं का क्या असर होगा।


आँखें न्यूज़ 24 




