चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामला गर्माया, RCB के खिलाफ FIR दर्ज ; 24 घंटे बाद हुआ पुलिस एक्शन
चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए भगदड़ मामले को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कदम घटना के 24 घंटे बाद उठाया गया, जब सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही का आरोप लगा। भगदड़ के दौरान बड़ी संख्या में फैंस को चोटें आईं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को मची भगदड़ के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह घटना टीम की विक्ट्री परेड और जश्न समारोह के दौरान हुई, जब भारी भीड़ जुटने से हालात बेकाबू हो गए।
घटना का विवरण
RCB ने 3 जून को आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने 4 जून को विक्ट्री परेड और स्टेडियम में जश्न आयोजित करने की योजना बनाई। उत्साहित फैंस सुबह से ही स्टेडियम और सड़कों पर उमड़ने लगे।
बेंगलुरु पुलिस ने विक्ट्री परेड की अनुमति नहीं दी और इसे कैंसिल कर दिया। साथ ही स्टेडियम के अंदर जश्न को स्थगित करने का अनुरोध किया। पुलिस ने सुझाव दिया था कि यह कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जाए, क्योंकि फैंस की संख्या पर नियंत्रण पाना मुश्किल था। हालांकि, RCB ने तर्क दिया कि उनके विदेशी खिलाड़ी जल्द ही अपने देश लौट जाएंगे, इसलिए समारोह को 4 जून को ही आयोजित किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त जी जगदीश ने मामले की जांच के आदेश दिए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA), RCB प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
जांच का फोकस:
- भीड़ प्रबंधन में हुई खामियां।
- पुलिस और आयोजकों के बीच समन्वय की कमी।
- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उचित योजना का अभाव।


आँखें न्यूज़ 24 




