IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, कब से होंगे बाकी मैच? जान लीजिये

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल के शेष मैचों को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया। आईपीएल अब नए जोश के साथ अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगा क्योंकि टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगी।

IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, कब से होंगे बाकी मैच? जान लीजिये
IPL 2025

IPL 2025 New Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सत्र को पुनः आरंभ करने की घोषणा की, जिसमें 17 मई से फिर से मैच शुरू होकर छह स्थानों पर 17 मैच खेले जाएंगे और तीन जून को फाइनल होगा।

बीसीसीआई के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दो रविवार को दो डबल-हेडर आयोजित किए गए हैं, जो टूर्नामेंट के अंतिम चरण के रोमांच को और भी ज्यादा बढ़ाएगा। प्लेऑफ के मैच इस प्रकार आयोजित किए जाएंगे- 

क्वालीफायर 1- 29 मई  
एलिमिनेटर- 30 मई  
क्वालीफायर 2- 1 जून 
फाइनल- 3 जून 

बीसीसीआई ने कहा कि प्लेऑफ मैचों के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल के शेष मैचों को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया। आईपीएल अब नए जोश के साथ अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगा क्योंकि टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगी।