सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई LSG
अभिषेक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में छह छक्के और चार चौके जड़े। उन्होंने इशान किशन (35) के साथ 82 रनों की साझीदारी निभायी। बाद में क्लासन और मेंडिस ने आसानी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते हुये लक्ष्य को बौना साबित कर दिया।
अभिषेक शर्मा (59 रन,20 गेंद) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद हाइनरिक क्लासन (47) और कामिंडु मेंडिस (32) की तेज तर्राक बल्लेबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दस गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गया।
अटल बिहारी इकाना स्टेडियम पर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये सात विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था मगर अभिषेक शर्मा के तूफानी अंदाज ने मैच को हैदराबाद के पक्ष में मोड़ दिया। अभिषेक ने रवि विश्नोई के एक ओवर में चार छक्के जड़ कर एलएसजी के खेेमें में हलचल मचा दी और यही ओवर आखिर में निर्णायक सिद्ध हुआ।
अभिषेक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में छह छक्के और चार चौके जड़े। उन्होंने इशान किशन (35) के साथ 82 रनों की साझीदारी निभायी। बाद में क्लासन और मेंडिस ने आसानी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते हुये लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। क्लासन को शार्दुल ठाकुर ने विकेट के पीछे आउट कराया जबकि मेंडिस रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इस हार के साथ लखनऊ की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पूर्ण विराम लग गया। हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुका है मगर इस जीत से उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अगले मैच में खेलने का हौसला मिल चुका है।


आँखें न्यूज़ 24 




