भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी, जिस लॉन्चिंग पैड से कर रहा था ड्रोन हमला, सेना ने किया तबाह
शुक्रवार शाम को कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जम्मू- कश्मीर में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू में पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन निष्क्रिय कर दिये गये।
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गयीं, कम से कम आधे घंटे तक रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे। इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विस्फोट कहां हुये, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। 9 मई की रात पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ पोस्टों पर बिना उकसावे के फायरिंग शुरू की। बीएसएफ ने करारा जवाब देते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्स की चौकियों और संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचाया। अखनूर के सामने स्थित सियालकोट जिले के लूणी गांव में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
शुक्रवार शाम को कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जम्मू- कश्मीर में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू में पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन निष्क्रिय कर दिये गये।
जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलेबारी में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो कर्मचारी शहर में उनके (थापा के) आवास पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।
पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात कई शहरों को निशाना बनाया। इस बार उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक को निशाना बनाया गया। सरकार ने कहा कि इस्लामाबाद ने बृहस्पतिवार रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के अपने असफल प्रयास में लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300 से 400 ड्रोन दागे।

आँखें न्यूज़ 24 