जेईई (मेन) के नतीजे घोषित, 24 परीक्षार्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल; देखें टॉपर्स लिस्ट

जेईई मेंस परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। करीब तीन दिन से अभ्यर्थियों को एनटीए के द्वारा जेईई मैंस का परीक्षा परिणाम जारी करने का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया।

जेईई (मेन) के नतीजे घोषित, 24 परीक्षार्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल; देखें टॉपर्स लिस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर

jee main 2025 result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) के परिणाम में 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 ‘स्कोर’ हासिल किए। पूरे 100 ‘स्कोर’ हासिल करने वालों में राजस्थान के परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक रही। इनमें एक छात्रा भी शामिल है।

जेईई मेंस परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। करीब तीन दिन से अभ्यर्थियों को एनटीए के द्वारा जेईई मैंस का परीक्षा परिणाम जारी करने का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया।

बता दें कि गुरुवार को एनटीए ने जेईई मेंस दूसरे चरण की आंसर जारी की थी, लेकिन आंसर को दो घंटे बाद हटा दिया गया। उसके बाद से एनटीए की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए जाने लगे। फिर दोबारा से एनटीए ने शुक्रवार सुबह 10 बजे आंसर जारी की। इन आंसर की में कई सवालों के दो विकल्पों को सही बताया गया। एनटीए द्वारा शुक्रवार सुबह फिर से जारी की गई संशोधित आंसर की के बाद अब परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है।

100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 24 छात्रों की लिस्ट 

- मोहम्मद अनस – राजस्थान
- आयुष सिंघल – राजस्थान
- आर्किसमैन नंदी – पश्चिम बंगाल
- देवदत्त माझी – पश्चिम बंगाल
- आयुष रवि चौधरी – महाराष्ट्र
- लक्ष्य शर्मा – राजस्थान
- कुशाग्र गुप्ता – कर्नाटक
- हर्ष गुप्ता – तेलंगाना
- आदित प्रकाश भगड़े – गुजरात
- दक्ष – दिल्ली
- हर्ष झा – दिल्ली
- राजित गुप्ता – राजस्थान
- श्रेयस लोहिया – उत्तर प्रदेश
- सक्षम जिंदल – राजस्थान
- सौरव – उत्तर प्रदेश
- वंगाला अजय रेड्डी – तेलंगाना
- सानिध्य सराफ – महाराष्ट्र
- विशाद जैन – महाराष्ट्र
- अर्णव सिंह – राजस्थान
- शिवेन विकास तोशनीवाल – गुजरात
- कुशाग्र बैंगहा – उत्तर प्रदेश
- साई मनोगना गुथिकोंडा – आंध्र प्रदेश
- ओम प्रकाश बेहरा – राजस्थान
- बानी ब्रता माजी – तेलंगाना