आरजेडी दफ्तर में तेजस्वी यादव ने झंडा फहराया , नहीं पहुचें जगदानंद सिंह

आरजेडी दफ्तर में तेजस्वी यादव ने झंडा फहराया ,  नहीं पहुचें  जगदानंद सिंह

राजद प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) दफ्तर में इस साल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झंडा फहराया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह न तो इस कार्यक्रम में शामिल हुए और न ही उन्होंने झंडोत्तोलन किया। अमूमन हर साल तेजस्वी यादव अपने सरकारी आवास में परिवार यानी राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और अन्य के साथ झंडोत्तोलन करते हैं। मगर इस साल उन्होंने राजद दफ्तर में झंडोत्तोलन किया। इससे जगदानंद सिंह और पार्टी के रिश्तों को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।