अहमदाबाद विमान हादसे पर 24 घंटे बाद बोले अमिताभ बच्चन, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 के हादसे ने देश को झकझोर दिया। बॉलीवुड सितारों सहित अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रियाएं चर्चा में रहीं।

अहमदाबाद विमान हादसे पर 24 घंटे बाद बोले अमिताभ बच्चन, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
Amitabh Bachchan

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, वह अचानक अनियंत्रित होकर ज़मीन पर गिर गया, जिसके बाद वह आग का गोला बन गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से धुएं और आग की भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड सितारों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार और अन्य कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

अमिताभ बच्चन का रिएक्शन
अमिताभ बच्चन ने घटना के 24 घंटे बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं।

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर इतनी बड़ी घटना पर प्रतिक्रिया देने में अमिताभ बच्चन को इतना समय क्यों लगा।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
अमिताभ के पोस्ट पर लोगों ने तीखे सवाल किए। एक यूजर ने लिखा, 24 घंटे बाद, जब पूरा देश इस घटना पर रो-रो कर थक चुका था, तब आप प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके पोस्ट का समर्थन करते हुए मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

297 लोगों की मौत और देशभर में शोक
इस विमान हादसे में 297 लोगों की जान चली गई। घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। दुर्घटना पर सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।