Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 14 सितंबर को, दुबई में होगा हाई-वोल्टेज मैच
एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान अब तक इस टूर्नामेंट में कभी भी फाइनल में आमने-सामने नहीं आए हैं। टीम इंडिया 8 बार चैंपियन रह चुकी है जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 बार खिताब जीत पाया है। पिछले 10 सालों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैचों में से 5 जीते हैं। जानें एशिया कप में दोनों टीमों का अब तक का रिकॉर्ड और क्या इस बार इतिहास बदलेगा।
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे। साल 1984 में एशिया कप की शुरुआत हुई थी और अब तक यह टूर्नामेंट 16 बार खेला जा चुका है। इस बार यह 17वां एडिशन है।
भारत का दबदबा, पाकिस्तान पिछड़ता नजर आया
अब तक एशिया कप में सबसे ज्यादा सफलता भारत ने हासिल की है। भारत 8 बार चैंपियन (1984, 1988, 1990, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023) बना है। 3 बार उपविजेता रहा और सिर्फ 4 बार ही फाइनल तक नहीं पहुंच पाया।
वहीं, पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ दो बार खिताब जीता है, साल 2000 में श्रीलंका को हराया। साल 2012 में बांग्लादेश को हराया। इसके अलावा पाकिस्तान तीन बार उपविजेता रहा।
एशिया कप में कभी नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भारत और पाकिस्तान कभी भी एशिया कप फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं उतरे। दोनों टीमें एक-एक बार टूर्नामेंट का बहिष्कार भी कर चुकी हैं। यही वजह है कि फैंस इस बार फाइनल में इन दोनों के टकराव की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
पिछले 10 साल: भारत का पलड़ा भारी
पिछले एक दशक में भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाया है। दोनों के बीच 7 मैच खेले गए। भारत ने 5 जीते, पाकिस्तान सिर्फ 1 जीत पाया, जबकि 1 मैच रद्द हुआ। एशिया कप के T20 फॉर्मेट में दोनों 3 बार भिड़े हैं। 2016 मीरपुर में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
2022 दुबई में दोनों के बीच दो मैच हुए—पहला भारत ने जीता और दूसरा पाकिस्तान ने। यही पिछले 10 सालों में पाकिस्तान की भारत पर एकमात्र जीत रही।
एशिया कप में आमने-सामने का हिसाब
अब तक एशिया कप में भारत-पाकिस्तान 18 बार भिड़े हैं। भारत ने 10 मैच जीते। पाकिस्तान ने 6 मुकाबले जीते। 2 मैच बिना नतीजे के रहे।


आँखें न्यूज़ 24 




