चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के साथ तालमेल से किया इनकार, वजह का भी किया खुलासा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चिराग पासवान ने राजद के साथ गठबंधन से इनकार किया। जानिए एनडीए और महागठबंधन के बीच संभावित मुकाबले के मुद्दे और चुनावी रणनीति।

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के साथ तालमेल से किया इनकार, वजह का भी किया खुलासा
chirag paswan and tejsashwi yadav

बिहार में 2025 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

चिराग-तेजस्वी मुलाकात के बाद अटकलें तेज
हाल ही में नवादा में चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात ने बिहार की राजनीतिक गलियारों में अटकलों को जन्म दिया था। लेकिन चिराग ने इसे पारिवारिक संबंधों के तहत हुई साधारण बातचीत करार दिया।

चिराग ने कहा, मेरे और तेजस्वी के बीच पारिवारिक संबंध हैं, जो हमारे पिताओं के समय से हैं। हालांकि, हमारे बीच वैचारिक मतभेद इतने गहरे हैं कि राजनीतिक तालमेल संभव नहीं है। अगर ऐसा होता, तो 2020 के विधानसभा चुनाव में ही गठबंधन कर लेते।

तेजस्वी यादव के बेटे पर चिराग की प्रतिक्रिया
तेजस्वी यादव को बेटा होने की बधाई देते हुए चिराग ने इसे सामाजिक संवाद तक सीमित बताया। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि तेजस्वी यादव पिता बने हैं। हमारी मुलाकात को राजनीतिक रूप न दें। यह केवल एक साधारण पारिवारिक मुलाकात थी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: संभावित गठबंधन और मुकाबला
एनडीए (NDA)
प्रमुख दल: भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा।

महागठबंधन
प्रमुख दल: राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल।

चुनाव की संभावित तिथियां
बिहार सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव की संभावना अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में है।